गुणायतन: आत्म विकास का दिव्य सदन

जैन सिद्धांतों की वैज्ञानिक प्रयोगशाला गुणायतन

बोलेगा समवशरण।
गुंजेगा गुणायतन॥

जीवंत झाँकियाँ, सुंदर कृति।
सजेगी इसमें हमारी संस्कृति॥

ऐसा भवन बदलेगा जीवन।
बनायगा हमारा गुणायतन॥

संत की प्रेरणा, श्रावकों की भक्ति।
अर्हंत के वचन सुनायगा गुणायतन॥

गुणायतन के अन्दर करके प्रवेश।
हृदय में होगा धर्म का समावेश॥

गूँजते स्तम्भ, बोलती दीवारे।
करेगें दूर मोह के अधियारे॥

गुणायतन बनेगा सभी की आशा।
बच्चे भी समझेगे आगम की भाषा॥
आधुनिक वैज्ञानिक तकनीक एनिमेशन/ प्रकाश/ ध्वनि और संगीत से चमकेगा गुणायतन

जैन सिद्धांतों की वैज्ञानिक प्रयोगशाला